फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री, इनको मिलेगा लाभ

Sun, 27 May 2018 07:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
वर्ष 2011 में बनी सूची में शामिल बीपीएल परिवारों का पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। उनका स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। यह योजना आयुष्मान स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत लागू की गई है। पात्रों की सूची नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड स्तरों पर हो रही बैठकों में जारी करने का अभियान रविवार से शुरू हो गया, जो 3 जून तक चलेगा। इस दौरान लाभार्थी परिवारों को योजना की जानकारी दी जाएगी।  
विज्ञापन



यह जानकारी बांदा डीएम दिव्य प्रकाश गिरि ने दी। उन्होंने रविवार को स्टेशन रोड स्थित छत्रसाल प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक को संबोधित किया। साथ ही इस मिशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें 2011 मेें पात्र पाए गए बीपीएल परिवारों को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।


सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि खुली बैठकों के माध्यम से बांदा नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों में हुई खुली बैठकों में पात्रों की सूची पढ़कर सुनाई गई। जरूरत के मुताबिक उसमें संशोधन भी किया गया। उन्होंने बताया कि जो परिवार इस खुली बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनकी सूची संशोधन के लिए तीन जून तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाएंगे।  
विज्ञापन



रविवार की दोपहर नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में अध्यक्ष मोहन साहू और वार्ड सदस्य तथा अपर सीएमओ डॉ. आरएन प्रसाद, डॉ. भगवती प्रसाद आदि की उपस्थिति में खुली बैठक हुई। खाईपार में चौसठ जोगिनी प्राथमिक विद्यालय में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मिशन का उद्घाटन किया। मंडलीय अपर निदेशक चिकित्सक डॉ. ओंकार नाथ कौशल, डिप्टी सीएमओ डॉ. एमसी पाल, कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम कुशल यादव, कोआर्डिनेटर प्रेमचंद्र पाल और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें