फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ठंड में बेकाबू हो रहा बीपी, आठ की मौत, बढ़ रहे ब्रेन-हार्ट अटैक के मरीज

Tue, 14 Jan 2020 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में ठंड से लोगों का ब्लड प्रेशर बेकाबू हो रहा है। मरीजों को अचानक हार्ट या ब्रेन अटैक पड़ जा रहा है। सोमवार को आठ मरीजों की मौत हो गई। इनमें से चार मरीजों की हार्ट अटैक, दो की ब्रेन अटैक और दो की सीओपीडी से जान गई।
विज्ञापन


हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के आठ मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। तमाम मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। उर्सला अस्पताल में भर्ती उर्मिला गुप्ता (80) का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन अटैक हुआ है। थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। उर्सला में भर्ती खलील अहमद (70) की भी ब्रेन अटैक से मौत हुई। वह भी हाई बीपी के मरीज थे।

हार्ट अटैक से सिविल लाइंस के राजेश्वर नाथ (55), राकेश (62) की जान चली गई। उन्हें क्षेत्र के अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फजलगंज के मुन्ना सिंह (65) और चमनगंज के राहत अली (62) की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

सीओपीडी से ग्वालटोली के नंदलाल (68) और नवाबगंज की विमला (62) की जान गई। हार्ट अटैक के तीन रोगियों का इलाज हैलट में चल रहा है। हैलट के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के रोगी गंभीर स्थिति में आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें