फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में भी जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नरी, ये होंगे बदलाव, जनता को मिलेगा लाभ

Tue, 14 Jan 2020 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मोहित अग्रवाल, आईजी कानपुर  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अब कानपुर की बारी है। भविष्य में जिन जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होनी है, उनमें वाराणसी व गाजियाबाद के साथ कानपुर का नाम भी शामिल है। यह प्रणाली जल्द ही लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


जनसंख्या और थानों की संख्या लगभग एक होने की वजह से शहर में लखनऊ की तर्ज पर ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी। लखनऊ में कुल 45 पुलिस थाने हैं। इनमें से 40 थाने जो शहर में हैं, उनमें पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है।

यहां पर एक पुलिस कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर, दस डिप्टी कमिश्नर और लगभग तीस एडिशनल कमिश्नरों की तैनाती की जाएगी। शहर में भी 45 थाने हैं। इनमें 40 थाने शहरी क्षेत्र के हैं। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि यहां पर भी लखनऊ जैसी व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

ये होंगे बदलाव, जनता को मिलेगा लाभ
अभी तक सर्किल में तीन थानों की जिम्मेदारी एक सीओ दी जाती है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से यह जिम्मेदारी इन पदों पर उपायुक्त(डीसीपी) को दी जाएगी। वे पुलिस अधीक्षक रैंक के होंगे। वहीं, जो जिम्मेदारी सीओ को मिली हुई है, वो एडिशन कमिश्नर को दी जाएगी। ये अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के होंगे। इससे जनता की सुनवाई बेहतर होगी।

थानेदारों पर लगेगा अंकुश, बढ़ेगी निगरानी 
कमिश्नर प्रणाली लागू होने से थानेदारों की मनमर्जी पर अंकुश लगना तय है क्योंकि उनकी निगरानी बढ़ जाएगी। तीन-तीन थानों की पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

इसलिए कानपुर में लागू होगी यह प्रणाली
प्रस्ताव के मुताबिक जिन शहरों की आबादी दस लाख से अधिक है, वहां पर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होनी चाहिए। कानपुर की आबादी केवल शहर में तकरीबन 50 लाख है इसलिए यहां पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होना तय है।
 

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। पुलिसिंग बेहतर होगी। - मोहित अग्रवाल, आईजी कानपुर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें