यूपी के औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी से गांव के युवकों ने छेड़खानी करते हुए क्लिप बना ली। युवकों ने क्लिप को वायरल कर दिया। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नाबालिग की मां की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 17 वर्षीय पुत्री 11 नवंबर को शाम करीब छह बजे शौच क्रिया के लिए खेत पर गई थी। वहां पर पहले से घात लगाए बैठे ऋषि पुत्र राधे और प्रतीक उर्फ बिहारी पुत्र रामलाल ने बुरी नीयत से बेटी को दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी।