फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों शहर गए, प्रेमी ने जहर पीने की कोशिश की, शीशी छीनने के बाद प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 20 Aug 2018 12:01 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में परिजन शादी को राजी नहीं हुए तो प्रेमिका प्रेमी के साथ शहर पहुंच गई। यहां बातचीत के दौरान प्रेमी ने जहर पीने की कोशिश की तो प्रेमिका ने उसके हाथ से शीशी छीन ली। इसके बाद उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पुलिस प्रेमी को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा दसवीं में पढ़ती है। उसका बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। लड़की प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। रविवार को प्रेमी दोस्तों के साथ कार से प्रेमिका के गांव पहुंचा। वह प्रेमिका को लेकर शहर आ गया। यहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।

 
विज्ञापन

ये देख प्रेमी के हाथ-पांव फूल गए

डेमो पिक
इस बीच प्रेमी ने जान देने की बात कहते हुए जहरीला पदार्थ निकाल लिया। उसने शीशी खोलकर जहर पीने की कोशिश की तभी प्रेमिका ने उसके हाथ से शीशी छीन ली और खुद जहर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। ये देख प्रेमी के हाथ-पांव फूल गए। वह दोस्तों के साथ उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की फिर प्रेमी को साथ कोतवाली ले गई। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें