फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के ने कहा था- प्रेमिका से शादी न हुई तो एक सदस्य कम होगा, रेलवे लाइन पर मिले जिस्म के टुकड़े

Tue, 30 Oct 2018 08:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक अब्दुल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में चित्रकूट शहर के एक ट्रेडिंग कंपनी के प्रशिक्षु ने प्रेमिका से शादी न हो पाने के गम में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक जौनपुर जिले के माधवपुर निवासी था। प्रेमिका भी उसी जिले की निवासी है। जिसकी शादी अन्य स्थान पर तय होने से वह परेशान रहता था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक के दोस्तों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। 
विज्ञापन

  जौनपुर जिले के माधवपुर मीरागंज निवासी मुमताज का पुत्र अब्दुल (19) तीन माह पूर्व चित्रकूट में संचालित रक्षा ट्रेडि़ंग कंपनी में प्रशिक्षु था। वर्तमान में वह डिस्ट्रीब्यूटर था। वह अपने सहयोगी प्रशिक्षुओं के साथ कालूपुर गांव में किराए के मकान में रहता था। सोमवार प्रतिदिन की तरह वह दोस्तों के साथ शौच क्रिया के लिए रेलवे लाइन की ओर निकला। दोस्त सभी इधर-उधर थे।

इसी बीच एक ट्रेन उधर से गुजरी तो अचानक अब्दुल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसके शरीर के कई हिस्से कटकर बिखर गए। यह देखकर उसके सारे दोस्त डर गए कुछ तो मौके से भाग निकले। एक दोस्त रामपुर खुर्द निवासी अमित पांडेय ने पुलिस सूचना देकर ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अब्दुल ने अपने परिजनों से कहा था कि प्रेमिका से शादी न हो पाई तो परिवार का एक सदस्य कम हो जाएगा

मृतक अब्दुल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होते ही अपर एसपी बलवंत चौधरी, कोतवाल अनिल सिंह दरोगा दयाल दास व पुष्पराज सिंह मृतक के कमरे पहुंचे और उसके दोस्तों से पूछताछ की। उसके बाक्स की तलाशी में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिससे स्पष्ट हो गया कि युवक ने प्रेमिका की शादी अन्य स्थान पर तय होने के कारण खुदकुशी की है। देर शाम को परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव का अंतिम संस्कार गांव में करने के लिए ले गए हैं। 


जौनपुर निवासी अब्दुल के सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने गांव के आसपास के एक लड़की से प्यार करता है। उसकी शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी है। इस बात को लेकर उसने प्रेमिका के परिजनों से बातचीत की लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इसलिए अब्दुल ने अपने परिजनों से कहा था कि प्रेमिका से शादी न हो पाई तो उनके परिवार का एक सदस्य कम हो जाएगा। 

शहर के कई स्थानों पर संचालित रक्षा ट्रेडिंग कंपनी अक्सर चर्चा में रहती है। कभी यहां काम करने वाले युवक कोतवाली में ठगी की शिकायत लेकर आते हैं तो कई बार यहां से प्रेमी प्रेमिका के भागने पर उन्हें ढूंढते हुए उनके परिजन पहुंचते हैं। कंपनी के स्थानीय संचालक आत्माराम ने बताया कि अब्दुल तीन माह से यहां रहता था। वह डिस्ट्रीब्यूटर बन गया था। इस कंपनी से उसके विवाद का कोई नाता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें