फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार तो GF पहुंची थाने, पुलिस ने कहा पिता संग लौट जाओ तो कही ये बात

Sun, 30 Jul 2017 09:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ब्वॉयफ्रेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस उठाकर ले गई तो पीछे-पीछे गर्लफ्रेंड भी थाने पहुंच गई। उसके बाद लड़की का बाप भी थाने पहुंच गया फिर शुरू हुआ वो ड्रामा जिसमें पुलिस भी उलझ कर रह गई... 
विज्ञापन


 

डेमो
हमीरपुर के गहरौली में मुस्करा थाने में एक गांववासी ने बेटी को ले जाने की रिपोर्ट युवक और उसके घरवालों के खिलाफ दर्ज करा दी। मामला किशोरी से जुड़ा होने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने गांव से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही किशोरी थाने पहुंच गई। उसने कहा कि भगाने की बात गलत है। वह अपनी मर्जी से उससे शादी करना चाहती है। वह पिता के साथ जाने को राजी नहीं हुई। इस पर पुलिस उसे मौदहा एसडीएम के पास ले गई। एसडीएम के आदेश पर किशोरी को कानपुर नारी निकेतन भेज दिया गया। 

 

डेमो
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का युवक से प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। युवक ने बताया कि इंटर कॉलेज में पढ़ने के दौरान दोनों में नजदीकियां हो गई थीं। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने शुक्रवार की शाम को प्रेमी मनमोहन उर्फ हलकू प्रसाद व उसकी बहन और उसके पिता नारायन के खिलाफ बेटी को ले जाने की तहरीर दी। मुस्करा पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 363/366 व पास्को 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

 
विज्ञापन

डेमो
शनिवार सुबह पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी भनक मिलते ही किशोरी थाने पहुंच गई। थाने में समझाने के बाद भी किशोरी अपने मां-बाप के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। उधर, युवक ने बताया कि वह दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उससे शादी करना चाहती है। भगाने की बात भी गलत है। एसआई पंकज सिह ने बताया कि किशोरी की उम्र 16 वर्ष है। पिता के साथ जाने से मना कर रही है। इस पर  एसडीएम मौदहा के  प्रार्थनापत्र देकर नारी निकेतन कानपुर भेजा जा रहा है। कहा कि पकड़े गए प्रेमी को जेल भेजा है।

-बालिग न होने पर नारी निकेतन भेजा गया
-पिता ने बेटी को भगाने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें