फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर निकलना बंद किया तो रात में घर घुस गया शोहदा, लड़की को दबोचकर फाड़ दिए कपड़े

Sun, 26 Aug 2018 06:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में एक छात्रा ने शोहदे से आतंकित होकर स्कूल जाना छोड़ दिया। 15 दिन से शोहदा छात्रा को सड़क पर रोककर छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करता था। शुक्रवार रात तो शोहदा छात्रा के घर में घुस गया और छात्रा को दबोचकर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा कस्बे के एक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। शोहदा छात्रा के स्कूल जाने के दौरान उसका रास्ता रोककर अश्लील छींटाकशी करता था। छात्रा ने कई बार विरोध जताया लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

छात्रा की आवाज सुनकर परिजन दौड़े

डेमो पिक
शोहदे से आतंकित होकर छात्रा ने 15 दिनों से स्कूल जाना ही छोड़ दिया। छात्रा ने घर निकलना बंद किया तो शुक्रवार की रात शोहदा उसके मकान में घुस गया और उसे दबोच लिया।

छात्रा के चिल्लाने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन इस बीच वह धमकी देकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें