फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अगर फोन पर बात नहीं की तो, पेट्रोल डालकर आग लगा दूंगा’

Mon, 13 Nov 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक तरफा प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी युवक छात्रा पर जबरदस्ती फोन पर बात करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर वह छात्रा को तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


 

‘अगर फोन पर बात नहीं की तो, पेट्रोल डालकर आग लगा दूंगा’

डेमो पिक
‘अगर फोन पर बात नहीं की तो, पेट्रोल डालकर आग लगा दूंगा’....छात्रा ने कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भयभीत छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसके साथ गालीगलौज करता है। उसने मामले की तहरीर दी है। 


 

मोबाइल फोन पर करता है अश्लील बातें

डेमो पिक
छात्रा ने तहरीर के माध्यम से बताया कि कोचिंग में साथ पढ़ने वाला छात्र मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करता है। फोन पर बात न करने पर वह गाली गलौज करता है और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दे रहा है।

 
विज्ञापन

रास्ते में जबरन हाथ पकड़ने की करता है कोशिश

डेमो पिक
छात्रा ने आरोप लगाया कोचिंग के बाद घर जाते जहां कहीं रास्ते में मिल जाने पर जबरन हाथ पकड़ने की कोशिश करता है। युवक ने उसके पिता का फोन नंबर कहीं से हासिल कर लिया है।  उनके साथ भी गाली गलौज करता है। पीड़िता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें