जंगल की झाड़ियों में रविवार की शाम को मवेशी चराकर लौट रहे कुछ चरवाहों ने दो शव देखे तो रोंगटे खड़े हो गए। युवतियों की गला रेतकर हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों के साथ दुष्कर्म कर शव फेंकने की भी आशंका जताई गई है।
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र के जंगल में दो युवतियों की गला रेतकर हत्या की गई इसके बाद शव फेंक आरोपी फरार हो गया है। एक स्थान पर दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है। प्रयास के बावजूद दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों युवतियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई गई है। दोनों के साथ दुष्कर्म कर शव फेंकने की भी आशंका जताई गई है।