फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के ने दो बहनों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारे कई थप्पड़

Sat, 16 Feb 2019 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में बिधनू के बाजपुर मोड़ के पास बेखौफ शोहदे ने कॉलेज से रमईपुर जा रहीं दो बहनों से सरेराह छेड़छाड़ की। विरोध पर छोटी बहन को थप्पड़ जड़े और धमकाया। भीड़ जुटने पर शोहदा भाग निकला। 
विज्ञापन


एक किसान की दो बेटियां इलाके के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। शनिवार को दोनों बहनें टेंपो से सिलाई सीखने रमईपुर स्थित केंद्र जा रही थीं। बाजपुर मोड़ के पास मझावन निवासी रोहित यादव ने टेंपो रुकवा ली। वह बाइक से उतरा और बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा।

विरोध करने पर रोहित ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। बड़ी बहन से भी बदसलूकी की। छात्रा ने यूपी-100 पर घटना की सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थानाध्यक्ष के मुताबिक, छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें