फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते दबोचा

Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम लखनऊ ने महोबा जिले में लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ लिपिक को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने लिपिक के खिलाफ कोतवाली महोबा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्योड़ी-मुस्करा रोड पर हुसैना गांव के समीप एक साल पहले रपटे का निर्माण कराया गया था। घटिया निर्माण होने के कारण अवर अभियंता यूएन त्रिपाठी ने मेजरमेंट बुक (एमबी) करने से मना कर दिया था। जिससे नाराज होकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.बी अग्रवाल ने जेई यूएन त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बावत पत्र लिख दिया। कार्रवाई से बचने के लिए एक्सईएन ने जेई से 50 हजार रुपये की मांग की थी। 

अवर अभियंता यूएन त्रिपाठी ने इस बावत एंटी करप्शन टीम लखनऊ को अवगत कराया। टीम से बात होने के बाद यूएन त्रिपाठी ने 50 हजार रुपये दो किश्तों में देने को कहा। शनिवार की शाम पैसा देने की बात तय हुई। एंटी करप्शन टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय से दो गवाह दिलशाद मुहम्मद और सुनील वर्मा के साथ टीम लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंची। जहां पर शाम को वरिष्ठ लिपिक विष्णु सोनी को एक्सईएन के लिए जेई यूएन त्रिपाठी ने 25 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन


रुपये लेते ही बाहर खड़ी टीम ने छापा मारकर रुपयों के साथ वरिष्ठ लिपिक को दबोच लिया और थाने लाई। जहां पर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक एसएन सिंह ने भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वरिष्ठ लिपिक के हाथ धुलवाने पर पानी रंगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें