फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन पहले एक युवक के साथ घूमने निकला था कक्षा 9 का छात्र, खेत में मिली खोपड़ी

Fri, 08 Jun 2018 11:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीटी रोड जाम कर विलाप करती महिलाएं, घटनास्थल पर पड़ी खोपड़ी व अन्य अवशेष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के शाहमपुरकोट कुटरा गांव से लापता किशोर की खोपड़ी शुक्रवार को बीआईसी मैदान के पास खेत में मिलने पर परिजनों और ग्रामीण भड़क उठे। वहीं, गुस्साए परिजनों ने पुलिस खिलाफ आरोप लगाकर जीटी रोड जाम कर दिया। देरशाम तक चले ग्रामीणों के हंगामे को देखकर पुलिस ने कई लाठियां भी चलाईं।
विज्ञापन


बिल्हौर कोतवाली के शाहमपुरकोट कुटरा गांव निवासी ठाकुर प्रसाद यादव के पुत्र रीशू यादव (15) चौबिगही स्थित एक कालेज में कक्षा-नौ का छात्र था। बीते 18 मई 2018 को गांव का युवक सौरभ यादव के संग घूमने को निकला था। इसके बाद से लापता था।


परिजनों ने गांव के सौरभ पुत्र श्रीबाबू और उसके दो अन्य साथी शिवम और शाहिद पर आरोप लगाकर अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा न दर्जकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया था। परिजनों का आरोप हैं कि बिल्हौर कोतवाली के एसएसआई राघवेंद्र सिंह से कई बार कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने कोई खोजबीन नहीं की। पीड़ित परिजनों ने बीते 6 जून को गांव के लोगों के साथ सीओ आफिस में हंगामा किया था। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बीते गुरुवार को इंसपेक्टर बिल्हौर ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी सौरभ उसके साथी बिल्हौर निवासी शिवम और शाहिद को हिरासत में लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों युवकों ने पुरानी रंजिश में रीशू यादव की हत्या का जुर्म कबूल किया, और शव को मक्का के खेत में फेंकने की बाद कही।


शुक्रवार की सुबह उक्त युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को रीशू की चप्पल, कपड़े सहित शव की खोपड़ी ही बरामद हुई। मृतक किशोर के पिता ठाकुर प्रसाद को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई गई। रीशू की हत्या की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली गेट पर जमा हो गए। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह और एसएसआई राघवेंद्र पर आरोप लगाते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया। शाम 3:40 बजे शुरू हुआ जीटी रोड का जाम 5:20 तक जारी रहा। पीड़ित परिजन जिलाधिकारी से वार्ता की मांग, साथ ही इंसपेक्टर के निलंबन सहित अन्य पुलिस सिपाहियों के सस्पेंड की मांग करते रहे।  


बवाल की सूचना पर कल्याणपुर सीओ, सचेड़ी पुलिस, शिवराजपुर, चौबेपुर सहित दो बटालियन पीएसी बल पहुंचा। सिपाहियों ने लाठियां पटक कर लोेगों को शांत किया। उत्तेजित लोग जस के तस नारेबारी करते रहे। एसपीआरए प्रदुम सिंह और नायब तहसीलदार हरिशचंद्र सिंह ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए समझाया, तब ग्रामीण माने और जीटी रोड का जाम खुल सका। देर रात तक बड़ी संख्या में पीड़ित परिजन और ग्रामीण कोतवाली में डेरा डाले हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें