फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने सोशल मीडिया पर डाले अश्लील मैसेज, उसके बाद हुआ ये सब  

Tue, 03 Jul 2018 04:11 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में एक तरफा प्यार में पागल युवक ने रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की बेटी की शादी तुड़वाने की कोशिश की। उसे बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए। सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज और उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर दी।

 

युवती और उसके मंगेतर के घर आसपास आपत्तिजनक पैंफ्लेट चस्पा कर दिए। इससे परेशान युवती ने सोमवार को बिठूर थाने में तहरीर दी। रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की बेटी ने पुलिस को बताया कि एक सिरफिरा उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है, जिसे वह नहीं जानती है।

 

उसकी शादी नौबस्ता इलाके में तय होने का पता चलने पर नाराज युवक उसे बदनाम कर शादी तुड़वाने की कोशिश में लगा है। ये सिरफिरा 6 जुलाई को होने वाली उसकी शादी तुड़वाना चाहता है। इससे वह और उसका परिवार परेशान है। युवती को शक है कि मुहल्ले के किसी युवक या पूर्व सहपाठी ने यह हरकत की है, लेकिन वह कौन है और कहां रहता है, वह नहीं जानती।

विज्ञापन

 

बिठूर थानाध्यक्ष के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मानहानि और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी दबोचा जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें