फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को घर से जिंदा ले गए थे, लाश छोड़ गए

Tue, 22 Jan 2019 06:03 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पहले अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की लाश देखते ही घरवालों के होश उड़ गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के अमान गांव निवासी कमलेश तिवारी (38) पुत्र शिवगोविंद तिवारी के साले बरद्वारा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को गांव के तीन दोस्तों के साथ घर से गया था। उसके नाम ढाई बीघे जमीन का मऊ में बैनामा किया गया। इसके बाद से अचानक गायब हो गया। परिजन लगातार खोजबीन करते रहे। पता न चलने पर 19 जनवरी की शाम को थाने में अपहरण की आशंका की तहरीर दी थी। 

किसी औरत के साथ भी संबंध थे

रविवार देर शाम घर के पशुबाडे़ में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना राजापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।

बताया कि बीते दिनों गांव के रविकरण, चंद्रशेखर, रामकेश को जमीन का बैनामा किया था। जिसका रुपया लेने वह गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। जिसको लेकर उसकी हत्या कर शव घर में फेंक दिया है। मृतक के दो पुत्र दो पुत्री हैं। 
विज्ञापन

किसी औरत के साथ भी संबंध थे

इस मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई कि जमीन बेचने के बाद उसे रुपये न देकर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों को यह आभास रहा होगा कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाएगी इसीलिए दो दिन बाद उसका शव लाकर घर के पास रख भाग गए। मृतक की पत्नी गीतादेवी का बीमारी के चलते निधन हो चुका है।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या जैसा कोई मामला नहीं है। परिजन मनगढंत आरोप लगा रहे हैं। मौत के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद होगी। परिजनों ने जो तहरीर दी है उसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी। यह भी पता चला है कि मृतक के किसी औरत के साथ भी संबंध थे। इसका परिजन विरोध करते थे। मृतक अक्सर अपने हिस्से की जमीन बेचकर रुपये की बर्बादी करता था। सभी मामलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें