फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई युवती से लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Mon, 13 May 2019 06:51 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के महोबा जिले के कबरई थाना कबरई के एक गांव में खेत से भूसा लेने गई युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


थाना कबरई के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती रविवार की शाम खेत से भूसा लेने गई थी। तभी युवक धर्मराज वहां पहुंच गया और युवती को बुरी नियत से पकड़ लिया। शोर शराबा मचाने पर महिला का मुंह दबाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना के विषय में किसी से कुछ बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देता हुआ वह चला गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। तब परिजन पीड़िता के साथ थाना कबरई पहुंचे और तहरीर सौंपी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मराज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कबरई अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें