फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे ने मासूम से किया दुष्कर्म, चीखती हुई बोली "बाबा यही है वह अंतल"

Fri, 08 Feb 2019 07:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के जालौन में एक दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मासूम दर्द से चीखती रहीं पर उस हैवान को रहम नहीं आया। खून से लथपथ हालत में वो उसे छोड़कर भाग गया। दूसरे दिन जब वह गुजरा तो मासूम ने उसे पहचान लिया। दरिंदे ने भागने की कोशिश की पर उसे पकड़ लिया गया। जब बच्ची ने दरिंदे को देखा तो उसके मुंह से चीख निकल गई बोली "बाबा यही वह अंतल हैं"।

 

खेत पर माता पिता के साथ अन्ना मवेशियों की रखवाली के लिए मौजूद सात साल की मासूम बच्ची को गांव के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के एक दिन बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पीटा और पुलिस के सुर्पुद कर दिया। कोतवाल देवेंद्र दिवेदी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


 

बच्ची अपने माता पिता के साथ खेतों की अन्ना मवेशियों से रखवाली कर रही थी

कस्बे स्थित एक गांव में बुधवार की शाम सात साल की बच्ची अपने माता पिता के साथ खेतों पर अन्ना मवेशियों से रखवाली कर रही थी। माता पिता खेत पर थे, और बच्ची वहीं बनी मड़ैय्या में बैठ कर खेल रही थी। इसी बीच गांव में रिश्तेदारी में आया झांसी नंदनपुरा निवासी युवक रोहित खेत के पास से गुजरा तो बच्ची को देख उनकी नियत खराब हो गई।

रोहित बच्ची को बहला फुसला कर पास के दूसरे खेत में ले गया। जहां पर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते बिलखते लहूलुहान हालत में वापस अपने खेत पर पहुंची तो उसकी हालत देख माता पिता के होश उड़ गए। बच्ची ने तोतली जुबान में अपने साथ हुई दरिंदगी बताई तो परिजनों का भी कलेजा कांप गया लेकिन बच्ची आरोपी के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी।

 

खेत के पास से गुजर रहा था तो बच्ची ने उसे पहचान लिया

इस कारण मजबूरन परिजन भी शांत होकर बैठ गए। गुरुवार की सुबह रोहित जब उसी खेत के पास से गुजर रहा था तो बच्ची ने उसे पहचान लिया। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और उसे कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुर्पुद कर दिया।    

बच्ची ने घरवालों को अपने साथ हुई दरिंदगी तो बयां की लेकिन किसने उसे अंजाम दिया मासूम कुछ भी नहीं बता पा रही थी। लिहाजा माता पिता भी खून का घूंट पीते हुए आरोपी को पकडने के लिए छटपटाते रहे। गुरुवार को जब आरोपी रोहित उसी खेत से गुजर रहा था, तो उसे मड़ैय्या के बाहर बैठी मासूम ने जैसे ही देखा तो वह चीख पड़ी बाबा यही हैं वह अंतल।
 
विज्ञापन

मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना सुनी

बस फिर क्या था लाख कोशिश के बाद भी रोहित ग्रामीणों के चंगुल से न छूट सका और सीधा कोतवाली की हवालात पहुंच गया। जिसने भी मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना सुनी और पता चला कि आरोपी कोतवाली में है, तो उसके कदम कोतवाली की ओर चल पड़े।

जिस कारण दोपहर होते होते कोतवाली के बाहर इलाकाई लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसमें कुछ महिलाएं भी थी। सभी पुलिस से बस एक बार आरोपी को सौंपने की बात कर रहे थे, ताकि वे अपने हाथों से उसे ऐसी सजा दे सकें कि कोई दूसरा कभी इस तरह की हैवानियत न कर सके। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें