चित्रकूट के बरगढ़ थाने से कुछ दूरी पर स्थित गांव के युवक ने फेसबुक पर जाति विशेष के लिए अभद्र टिप्पणी की। सोमवार को इसकी जानकारी होते ही इस जाति के लोगों में खासा आक्रोश दिखाई दिया। कस्बे की नवसेवक समिति के कार्यकर्ता युवक के घर पहुंचे तो जानकारी पाकर टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस थाने ले आई, जिससे काफी देर तक पूछताछ की गई।
गुस्साए नवसेवक समिति के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेजने की मांग की। फेसबुक से अभद्र टिप्पणी हटाने को भी कहा। युवकों में काफी नाराजगी जताई।
लगभग दो घंटे तक थाना परिसर में समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनको थानाध्यक्ष मानसिंह व अन्य ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा देकर किसी तरह वापस भेजा। लगभग पांच घंटे बाद टिप्पणी करने वाले युवक को गांव भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।