फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: चाचा ने किया भतीजे का अपहरण, पहचान उजागर होने के डर से कर दी हत्या, तालाब में फेंका शव

Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मासूम की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
चित्रकूट में अपहृत जुड़वा भाइयों की हत्या के ठीक माहभर बाद ऐसी ही एक और मार्मिक घटना सामने आई।  अपहृत छह वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया गया। अपहर्ता बच्चे का रिश्ते में चाचा है। उसने गांव के ही एक नाबालिग के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


अपहरण की साजिश रचने में एक महिला का नाम भी सामने आया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक दो लाख रुपये की फिरौती न मिलने और पहचान होने के डर से हत्या की गई है। घटना जिले से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिले में नागौद थानांर्तगत रहिकवारा गांव में हुई। 

परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी

रहिकवारा गांव निवासी पतइयां प्रजापति एक कालेज में क्लर्क हैं। पतइयां के नाती शिवाकांत का 12 मार्च को घर के पास से ही अपहरण हो गया था। परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना की जानकारी पर देर रात से ही सतना जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया।

बुधवार तड़के रीवा आईजी चंचलशेखर, डीआईजी अविनाश कुमार और एसपी सतना संतोष कुमार फोर्स के साथ चित्रकूट के कई इलाकों में छापेमारी करने आए। पुलिस ने जानकीकुंड, प्रमोदवन, रजौला, पथरा पालदेव और आसपास के इलाके में बच्चे की तलाश की। उधर, बुधवार की दोपहर तालाब में नहाने गए रहिकवारा गांव के ग्रामीणों ने बोरा उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन

रस्सी से गला दबाकर हत्या

आईजी रीवा चंचलशेखर ने बताया कि हत्यारोपी अनुताभ कुमार पुत्र बुलई मृतक का पड़ोसी भी है और रिश्ते में चाचा है। दूसरा आरोपी भी मृतक का रिश्तेदार है लेकिन नाबालिग होने के कारण फिलहाल पुलिस उसका नाम उजागर नहीं कर रही है।

आईजी ने बताया कि हत्यारोपी ने रस्सी से गला दबाकर हत्या कर शव प्लास्टिक की पीली बोरी में भरकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब में फेंक दिया था। आईजी के अनुसार रहिकवारा के पड़ोसी गांव की महिला विद्या देवी के फोन से ही फिरौती मांगी गई थी। महिला से हत्यारोपी के आपसी संबंध पर भी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें