फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की अस्थियां गंगा में मिल ही पाई थीं, तभी मौत ने दी दस्तक, लोग बोले- हे गंगा मैया ऐसा क्यों किया

Sun, 31 Mar 2019 06:29 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
गंगा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां परिजनों के साथ बाबा की अस्थियां विसर्जित करने गया युवक अपने दोस्त के साथ गंगा में डूब गया। जानकारी मिलते ही गोताखोर दोनों की तलाश में जुट गए। जानकारी के अनुसार युवक का एयर फोर्स में सिपाही के पद पर चयन हो गया था। फरवरी में ही परीक्षा का परिणाम आया था। 
विज्ञापन

2 of 5
गंगा में डूबा युवक
जनपद फिरोजाबाद थाना सिरसागंज के गांव फटफोरी निवासी मनोज कुमार के पिता बाबूराम की 24 मार्च को मौत हो गई थी। इसके चलते मनोज उनकी अस्थियां विसर्जित करने पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर रविवार सुबह पहुंचे। उनके साथ उनका 23 वर्षीय बेटा शिवम प्रताप कुशवाहा, माता राममूर्ति, बहन किरन, भाई अमर सिंह, श्रीकृष्ण व गांव का ही समरजीत (25) पुत्र मुन्ना सिंह आया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
गंगा में डूबा युवक
नाव से गंगा में अस्थियां विसर्जित करने के बाद शिवम अपने साथी समरजीत के साथ गंगा में स्नान करने लगा। तभी नहाते हुए दोनों गहरे पानी में चले गए। इससे दोनों डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने को गंगा में कूद पड़े। उन्होंने समरजीत को तो बचा लिया लेकिन शिवम का पता नहीं चला सका।

4 of 5
गंगा में डूबा युवक
सूचना पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को लगाकर शिवम की तलाश कराई। शाम करीब चार बजे गोताखोरों ने छात्र के शव को बरामद कर लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने रोते हुए बार-बार बस एक ही बात कह रहे थे हे गंगा मैया ऐसा क्यों किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते बिलखते परिजन
उन्होंने बताया कि शिव बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका एयर फोर्स में चयन हो गया था। वह भाई अनुराग व तनुज कुमार में सबसे बड़ा था। चौकी इंचार्ज अंकुश राघव ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें