भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में सोमवार रात महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसका नाम विक्रम रखा गया है। भागलपुर के अमर सिंह गाजियाबाद में परिवार के साथ रहते हैं।
भागलपुर से वह पत्नी पूजा देवी और बेटियों खुशबू और अरुषि के साथ गाजियाबाद जा रहे थे। प्रसव पीड़ा की सूचना उन्होंने रेलवे स्टॉफ की दी थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के आगे निकलते ही ट्रेन में ही बच्चे का जन्म हो गया।
मंगलवार तड़के चार बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंची तो डॉक्टरों की टीम ने उसे अटेंड किया। बताया कि वह एस-2 कोच में सफर कर रही थीं। साथ में सफर कर रही महिलाओं की मदद से प्रसव कराया गया। दोपहर में परिवार को दूसरी ट्रेन से गाजियाबाद भेजा गया।