कन्नौज जिले में एक पार्टी को वोट न देने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। गुरसहायगंज के कस्बा समधन निवासी राजेश सक्सेना की पुत्री राखी ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक रविवार दोपहर को कुछ लोगों के साथ घर आया।
उसने कहा कि तुम लोगों ने लोकसभा चुनाव में सपा को वोट नहीं दिया। जब राखी ने कहां की उसने अपनी मर्जी से वोट दिया है जिस पर उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची उसकी मां माया देवी को भी घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।