यूपी के हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को उसके करीबी रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। वह लगभग एक माह तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। किशोरी ने शादी के लिए कहा तो मारपीट कर गांव के बाहर छोड़ गया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहनोई के छोटे भाई ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उसे लेकर दिल्ली चला गया। पीड़ित किशोरी के पिता की मानें तो दिल्ली में लगभग एक माह तक किशोरी का यौन शोषण किया गया। पांच जुलाई को युवक किशोरी से गांव के बाहर मारपीट करने के बाद छोड़कर चला गया।
पिता का आरोप है कि उसने मल्लावां कोतवाली में तहरीर दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को पुत्री की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र से मिलकर तहरीर दी। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।