फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां के विश्वविद्यालय में बनेगा बॉक्सिंग रिंग और एथलेटिक्स ट्रैक, यह भी खास

Wed, 08 Aug 2018 05:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सीएसजेएमयू की स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले
- खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा, कुश्ती और वेट लिफ्टिंग के लिए होगा हॉल का निर्माण

 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहल की जाएंगी। परिसर में बॉक्सिंग रिंग बनाया जाएगा। एथलेटिक्स और टेनिस के लिए सिंथेटिक ट्रैक तैयार होगा।
विज्ञापन


सीएसजेएमयू प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जहां खिलाड़ियों को इस ट्रैक की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कुश्ती व वेट लिफ्टिंग खेलों के लिए हॉल का भी निर्माण होगा। मंगलवार को ये फैसले विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए। बैठक में तय हुआ कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों और कोच को भी कई तरह से लाभ दिए जाएं ताकि छात्र पढ़ाई के साथ खेल में भी रुचि रखें।

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने अब हर तीन माह में कमेटी की बैठक करने का फैसला लिया है। बैठक में खेल गतिविधियों के विकास पर चर्चा की जाएगी। इस साल अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय वॉलीबाल पुरुष प्रतियोगिता का भी आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में कराया जाएगा। इसकी तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन

डेमो पिक
कई स्थानों पर खुलेंगे ओपेन जिम
विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए परिसर के कई स्थानों पर ओपेन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भी स्पोर्ट्स कमेटी की बैठक में सहमति बन गई। तय हुआ कि इसके लिए स्थान का चयन क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. आरपी सिंह करेंगे।

खेल प्रतियोगिताओं कोच, मैनेजर और निर्णायकों का पारिश्रमिक बढ़ा
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अंतर महाविद्यालीय, अंतर विश्वविद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिता में निर्णायकों और रेफरी को दिए जाने वाले पारिश्रमिक में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसी तरह युवा महोत्सव की प्रतियोगिताओं को जज करने वाले निर्णायकों को भी अब एक हजार रुपये प्रति विधा के अनुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा।

दस दिवसीय कोचिंग का होगा आयोजन
विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों और टीमों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए हर साल दस दिवसीय कोचिंग का आयोजन किया जाएगा। कोचिंग कैंप के दौरान खिलाड़ियों व कोच को स्टाइपेंड का भुगतान भी किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रतिदिन 200 रुपये और कोच को 350 रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

डेमो पिक
क्रिकेट, कुश्ती सहित पांच खेलों में रोजाना मिलेगा प्रशिक्षण
विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैसला लिया है कि क्रिकेट, कुश्ती, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स के अच्छे खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए रोजाना प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा कुछ अन्य खेलों का भी चयन किया जाएगा जिसमें नियमित रूप से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

प्रतियोगिता के चलते पेपर छूटा तो दोबारा मिलेगा मौका
विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स कमेटी ने खिलाड़ियों को बड़ी राहत दी है। तय किया है कि अगर किसी छात्र की परीक्षा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के चलते छूट रही है तो उसके लिए स्पेशल एग्जाम की व्यवस्था कराई जाएगी। छात्र को प्रतियोगिता नहीं छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें