पैरा मेडिकल स्टॉफ ने काम बंद कर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में मिनी पीजीआई सैफई के प्रसव कक्ष में सोमवार शाम को महिला डॉक्टर ने स्टाफ नर्स को थप्पड़ मार दिया। इसको लेकर पैरा मेडिकल स्टॉफ ने काम बंद कर हंगामा किया। नर्स के साथ अभद्रता और बदसलूकी को लेकर कुलपति से शिकायत की। न्याय न मिलने से नाराज स्टॉफ नर्स ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सैफई में स्टाफ नर्स हीरन ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि आब्स एंड गायनी की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शिखा सेठ सोमवार शाम को चार बजे लेबर रूम में आईं। वह मरीज को इंजेक्शन लगाने जा रही थीं। तभी डॉक्टर शिखा चीखने लगीं। इन्होंने उससे अभद्रता और बदसलूकी की। विरोध करने पर डॉक्टर शिखा ने थप्पड़ मार दिया। गालियां भी दीं।