कानपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 24 से 29 सितंबर तक 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कानपुर मंडल के खिलाड़ियों का चयन मंगलवार को किदवईनगर स्थित डॉ. चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में ट्रायल के आधार पर हुआ।
अंडर 14 शहर से आदित्य मिश्रा, सार्थक गुरुंग, कृष्णा शुक्ला, सूरज कुमार प्रजापति, फर्रुखाबाद से प्रशांत, राजन, कृष्णा श्याम सुंदर, सचिन का चयन हुआ। अंडर 17 बालक वर्ग में शहर से लक्की कुमार, प्रतीक दीक्षित, अनिकेत, सौरभ, मानस मिश्रा, कानपुर देहात से एहसास, जितेंद्र कुमार, इटावा से मो. आतिफ, फर्रुखाबाद से सूरज का चयन हुआ।
वहीं बालिका वर्ग में नगर से सोनिया राठौर, अपूर्वा अग्रवाल, जाह्नवी, उन्नति, फर्रुखाबाद से अन्नु को शामिल किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में नगर से ओजश गौड़, दीपक गौड़, कानपुर देहात से दीपक, मोहित, इटावा से अस्मित सागर और बालिका वर्ग में नगर से पलक शुक्ला, फर्रुखाबाद से अनन्या माथुर को शामिल किया गया है।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग मनोज कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय, पीएफसी संजय यादव, मंडल खेल सचिव विजय यादव, अनुराग मिश्रा, एनपी सिंह, प्रबंधक भजन लाल पाल, प्रधानाचार्य रामपाल साहू ने शुभकामनाएं दीं।