भारत विकास परिषद की भारत को जानो प्रतियोगिता में अव्वल आए विद्यार्थी।
- फोटो : स्वयं
कानपुर। भारत विकास परिषद के रतनलाल नगर कार्यालय में सोमवार को शाखास्तरीय अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के 16 विद्यालयों की कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में दि चिंटल्स स्कूल और कनिष्ठ वर्ग में दि चिंटल्स स्कूल, रतनलाल नगर की टीम अव्वल रही। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में खलासी लाइन की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमें 13 दिसंबर को होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए। विजेता टीमों को वैजयंती दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरसी कपूर और विशिष्ट अतिथि राजीव आनंद रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सतीशचंद्र श्रीवास्तव ने की। प्रश्नमंच का संचालन आदित्य कुमार शुक्ला और गिरीश दीक्षित ने किया। स्कोरर की भूमिका गिरिजेश मिश्र, जबकि संचालन शाखा सचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने निभाई। संयोजक विनोद कुमार तिवारी रहे।