फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/ मुंगीसापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अफसर एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी केशव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से संवेदनशील श्रेणी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं देखीं और निर्वाचन ड्यूटी पर लगे अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सबसे पहले डेरापुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुंगीसापुर मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने प्रधानाध्यापक रुबी निशा की प्रशंसा की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खल्ला, मॉडल प्राइमरी स्कूल चिलौली में संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, शौचालय व दिव्यांगों के लिए रैम्प जरूर तैयार हो। उन्होंने एसडीएम व सीओ से क्षेत्र के मतदान केंद्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहने को कहा। कहा कि पुलिस टीमें क्षेत्र में भ्रमण पर मतदाताओं को सुरक्षा का एहसास दिलाएं। भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने ग्रामीणों से जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी, तहसीलदार लाल सिंह यादव व जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि रहे।
एसडीएम व सीओ ने देखे बूथ
शिवली। संवेदलशील बूथों का एसडीएम रामशिरोमणि व सीओ रसूलाबाद परशुराम सिंह ने निरीक्षण किया। संवेदलशील प्लस मतदान केंद्रों बाघपुर, ककरदही, बैरी सवाई, बैरी दरियाव, ज्योति का शुक्रवार दोपहर में अफसरों ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर शांतिपूर्वक मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें