डेरापुर सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम जेपी सिंह मौजूद एसपी केके चौधरी व एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। डीएम जितेंद्र सिंह ने एसपी केशव कुमार चौधरी के साथ शनिवार को सीएचसी डेरापुर का औचक निरीक्षण किया। यहां तीन डॉक्टर समेत छह स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सीएचसी प्रभारी ने नाराजगी जताई और सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
कोरोना के बढ़ते रोगियों के उपचार के लिए डीएम लगातार स्वास्थ्य विभाग को सजग रहने के निर्देश दे रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी हैं कि बिना सूचना नदारद रहने से चूक नहीं रहे।
शनिवार को निरीक्षण में डेरापुर सीएचसी में सफाई दुरुस्त मिली। उपस्थिति पंजिका देखने पर डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. तरूण गोयल, डॉ. स्वाति पांडेय, डार्क रूम सहायक रोहित कुशवाहा, फार्मासिस्ट आरबीएसके रामजी सैनी, रवींद्र सोनकर अनुपस्थिति मिले। डीएम ने बिना सूचना नदारद मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, तहसीलदार लाल सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार आदि रहे।