फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट लेना पड़ा महंगा, खाते से छह लाख पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज के गड़रियनपुरवा निवासी बलबीर सिंह को इंटरनेट पर डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट लेने की जानकारी करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने डॉक्टर का स्टाफ बनकर उनसे एप इंस्टॉल कराया और दो दिन में खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बलबीर ने बताया कि चार अक्तूबर को वह शहर के एक वरिष्ठ डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट लेने का तरीका इंटरनेट पर खोज रहे थे। गूगल पर मिले नंबर पर कॉल करने के बाद उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने अप्वाइंटमेंट के लिए लिंक भेजकर एप इंस्टॉल कराया। नाम-पता दर्ज करने के बाद तीन बार में खाते से चार लाख और अगले दिन दो लाख रुपये कट गए। मोबाइल पर मैसेज देखने पर ठगी का पता चला। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रकम मुंबई के मोहम्मद सरवार और कोलकाता के मोहम्मद जीशान के खातों में ट्रांसफर हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें