फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से कानपुर जा रही ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पकड़ा गया सिरफिरा युवक

Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि ट्रेन में बम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना रात करीब 10 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार रात एक युवक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि प्रयागराज से अनवरगंज कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में बम है। इसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया है।

कोतवाली प्रभारी डीसी मिश्रा को रायबरेली के खीरो थाना पुलिस ने सूचना दी कि झूठी सूचना देने वाले खीरो निवासी गुरुप्रसाद पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि ट्रेन 25 मिनट रोकने और तलाशी के बाद कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें