लखनऊ कचहरी में गुरुवार को हुए बम धमाके के बाद कानपुर कचहरी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी परिसर में एलआईयू सीओ सूचना प्रकाश के नेतृत्व में एंटी से बोटाज चेकिंग टीम, डॉग स्क्वायड, इंस्पेक्टर कोतवाली व अन्य सुरक्षाकर्मी कचहरी परिसर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।
कचहरी के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया गया। नई बिल्डिंग में भूमि तल से पांचवें तल तक सभी संदिग्ध चीजों को देखा गया, हालांकि चेकिंग में कोई भी आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है।
इस दौरान राजवीर सिंह, अविनाश चंद्र, अनुपम सिंह गौर, बार एसोसिएशन के महामंत्री कपिल सचान, उपाध्यक्ष उपेंद्र पाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।