फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधायक के आवास से कुछ दूर बम धमाका, बच्ची घायल, कई मकानों के खिड़की दरवाजे टूटे

Wed, 23 Oct 2019 11:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। फर्रुखाबाद जिले में बम धमाका हुआ है। जिसमें एक बच्ची घायल हो गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के मोहल्ला सेनापति में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आवास से करीब सौ मीटर की दूर जवहार लाल और विपिन वर्मा के मकान के बाहर सुबह 7.50 बजे बम धमाका हो गया।

धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घरों के खिड़की दरवाजे टूट गए। घरों के बाहर और मंदिर में लगे एलईडी बल्ब टूट कर गिर गए। कुछ मकानों की टाइल्स उखड़ गई। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन

धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। खिड़की का शीशा टूटकर लगने से एक बच्ची घायल हो गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। 

जांच पड़ताल में पुलिस को बिजली के तार पर एक लाल रंग का बैग टंगा मिला। उसे उतारा गया। उसकी हालत से लग रहा था कि बम उसी में रखा था और धमके साथ उछलकर वह तार में टंग गया।
विज्ञापन

मोहल्ले की रहने वाली मिथलेश कुमारी ने बैग देखकर बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह टहलने के लिए निकली थीं। तब उन्होंने यह बैग सड़क पर नाली के पास रखा देखा था। 

जिस जगह उन्होंने बैग रखा देखा। वहां धमाके की वजह सड़क फट गई। छानबीन के दौरान पुलिस को एक घड़ी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह टाइम बम हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें