फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांका से काटकर चचेरे भतीजे की हत्या, भाई व चाची को किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के अल्मापुर गांव में जमीन के विवाद में अधेड़ ने चचेरे भतीजे को बांके से काट डाला, जबकि चचेरे भाई व चाची को मरणासन्न कर दिया। दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली के अल्मापुर निवासी भजनलाल व रूपन सगे भाई थे। भजनलाल के दो बेटे मेवालाल व रामाधार (28) हैं और रूपन के भी दो बेटे रामलखन व प्रेमचंद्र हैं। मेवालाल व रामाधार का विवाह हो गया था। जबकि रामलखन व प्रेम चंद्र की शादी नहीं हुई है। करीब 12 साल पहले भजनलाल व रूपन की मौत होने के बाद पैतृक संपति का चार हिस्से में बंटवारा हुआ। जबकि दोनों के मकान पहले से ही अलग बने थे। करीब दस साल पहले रामलखन ने अपना व भाई प्रेमचंद के हिस्से की कुछ जमीन पड़ोस के गांव सदरपुर निवासी गोपी को और बाकी बची प्रेमचंद के हिस्से की जमीन चचेरे भाई रामाधार को बेच दी। रामाधार ने खरीदी गई जमीन पर मकान बनवाना चालू किया था तो रामलखन से विवाद हो गया। कुछ महीना पहले मेवालाल जयपुर मजदूरी करने चला गया। उसके परिवार में पत्नी रेनू के अलावा बेटा सोनू (12), बेटी रिंक ी (9) व अंकित (5) है। शुक्र वार सुबह सोनू व रिंकी स्कूल चले गए थे। जबकि रामधार व मेवालाल की पत्नी रेनू खेत पर मक्का की गुडाई करने गई थी। करीब 10 बजे रेनू किसी काम से खेत से चली गई। रामधार खेत पर अकेला था। इसी दौरान रामलखन बांका लेकर पहुंचा और रामाधार पर एक के बाद एक कई वार कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद भागता हुआ स्कूल की तरफ पहुंचा। स्कूल के पीछे खेल रहे सोनू को कुछ दूर तक घसीट ले गया और बांके से गर्दन व अन्य हिस्सों पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घर पहुंचा और अपनी चाची नंदरानी (75) पत्नी भजनलाल पर भी बांके से हमला कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद वह गांव में बांका लेकर टहलने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। ग्रामीणों के बताने पर गंभीर रूप से घायल रामाधार व उसकी मां नंदरानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। हत्याकांड की सूचना पर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कोतवाल सत्येंद्र सिंह, फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचकर पड़ताल कर ग्रामीणों से पूछताछ की है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- भतीजे को बांके से काट डाला
- चचेरे भाई व चाची को किया मरणासन्न
- जमीन के विवाद में अल्मापुर गांव में हुआ हत्याकांड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें