सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेहतरीन बॉलीवुड करियर में 'मर्द' फिल्म का बहुत बड़ा योगदान है। 80 के दशक में 'मर्द' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी तभी तो अमिताभ अपनी इस बड़ी सफलता को कभी भी नहीं भूलना चाहते। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर 2 फरवरी 1983 को रिलीज हुई फिल्म मर्द का पोस्टर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
2 of 4
अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि ट्रेड एडवरटाइजमेंट ने 2 फरवरी 1983 को मर्द फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया था। जबकि फिल्म 1985 में रिलीज हुई। ये फिल्म गोल्डन जुबली हिट साबित हुई। कानपुर के निशात थिएटर के बाहर दो हफ्ते तक लंबी कतारें लगी रहीं करेंन्ट बुकिंग पर किसी को भी टिकट नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की दीवानगी कानपुर में इस कदर थी कि उनके चाहने वाले पहले से ही टिकट बुक चुके थे। उस जमाने में खूब टिकट ब्लैक हुआ करती थीं। ये अमिताभ बच्चन की फैन फोलॉइंग ही तो थी जो दूर-दूर के गांवों से लोग फिल्में देखने कानपुर चले आया करते थे। कानपुर उस जमाने में देश समृद्ध शहरों में शुमार था।
केवल मर्द फिल्म ही नहीं अमिताभ और धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म शोले कई हफ्तों तक कानपुर के निशात सिनेमा, गुंजन, हीर पैलेस और मंजूश्री में लगी रही थी।
अमिताभ बच्चन का ट्विट...
T 2740 - "Trade advertisement at the launch of MARD. 2nd February 1983. A Golden jubilee colossal hit! "
'critics tore the film apart yet a monster HIT .. queue outside Nishat Theatre Kanpur .. for 2 weeks Current booking did not open ..
AND these days .. ?! pic.twitter.com/GWAi5l9Eku
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 13, 2017