आए दिन बढ़ रहे अपराध व महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यूपी की महिलाआों को खास तोहफा दिया है। जिससे महिलाएं न सिर्फ सुरक्षित रहेंगी बल्कि उन्हें खास सुविधाएं भी मिलेंगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें आखिर क्या है तोहफा...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
कानपुर से चलेंगी पिंक एसी बसें
महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए अब कानपुर से पिंक महिला एसी बसें चलाई जाएंगी। इसमें महिलाएं नाबालिग बच्चों के साथ सफर कर सकेंगी। बस में खुफिया कैमरों के साथ सुरक्षा गार्ड भी तैनात होंगे। इसका किराया वॉल्वो, शताब्दी एवं स्कै निया से कम होगा।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इन जगहों पर भी होगी एसी बसों की सुविघा
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम महिला एक्सप्रेस बसों का संचालन कानपुर के अतिरिक्त लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़ एवं मथुरा से भी करेगा। बसों को खरीदने के प्रस्ताव पर निदेशक मंडल की चार जनवरी को प्रस्तावित बैठक में फैसला होगा। इसके लिए निर्भया फंड के तहत केंद्र सरकार 82 करोड़ रुपये का अनुदान देगा। 41 करोड़ रुपये आ भी चुके हैं।
4 of 5
डेमो पिक
यह सुविधाएं होंगी
- दोनो साइड दो-दो सीटें होंगी
- महिला कंडक्टर-सुरक्षा गार्ड की तैनाती
- तीन सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
- 10 पैनिक बटन की सुविधा।
पैनिक बटन दबाते ही पहुंचेगी मदद
निगम की महिला कर्मियों को ट्रेंड करके आदि शक्ति दल बनाया जाएगा। इनके दस्ते इंटरसेप्टर वाहन पर तैनात होंगे। जिसका कनेक्शन मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम एवं क्षेत्रीय कंट्रोल रूम से होगा। साथ ही यह पुलिस के डॉयल 100 नंबर से भी जुड़ा होगा। जिससे बस में होने वाली घटना की जानकारी पुलिस को तुरंत दी जा सके। महिला यात्री द्वारा बस में लगे पैनिक बटन दबाते ही उसकी रेंज में होने वाले इंटरसेप्टर वाहन में अलार्म बजेगा और बस का नंबर सहित पूरा विवरण आ जाएगा। आदि शक्ति दल बस के ड्राइवर से बात करके मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराएगा तो परिवहन अफसर एवं पुलिस बस को रोक कर मदद करेंगे।