फिल्म 'जिंदगी मुंबई' की स्क्रीनिंग में मौजूद डायरेक्टर अनीश अपनी टीम के साथ
कानपुर शहर के जेके कॉलोनी लालबंगला निवासी अनीश शेरोन खान का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर रहा है। इसी वजह से अनीश मुम्बई की तरफ हमेशा भागता रहे। पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद उनका लिखने का शौक उन्हें मुम्बई तक ले गया । पर सपनों के इस शहर में इतनी जल्दी सफलता नहीं मिलती। उन्हें मुंबई में हिंदी भाषी और उत्तर भारतीय होने की वजह से काफी परेशानी हुई क्यों कि वहां तो मराठी भाषा ही चलन में थी। कई प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाते-लगाते अनीश की रातों की नींदें हवा हो गईं। मुंबई की रातों में साइकिलवालों की चाय काफी चर्चित है जिसको पीने का शौक अनीश भी पाल बैठे। चाय पीते-पीते उन्होेंने तमाम फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार की है।
फिल्म 'जिंदगी मुंबई' की स्क्रीनिंग
एक दिन अंधेरी की सड़कों ने उन्हें कुछ ऐसा दिखा दिया जो उनके लिए बिल्कुल नया था। अनीश को कुछ लड़के ऐसे मिले जो रात में लड़कियों की पोशाक में मेकउप करके सेक्सवर्कर का काम करते थे।उनसे मिलकर पता किया तो सभी एक ही सपना मुंबई आकर फेमस होना ही था। ऐसे ही लड़कों की कहानी अनीश ने कागज पर उतार दी। फिर अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मिलकर एपी लव बर्ड्स एंटरटेनमेंट नाम से फिल्म प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर दी। अपने प्रोडक्शन हाउस से पहली फिल्म अनीश अक्टूबर में रिलीज करने वाले हैं।
अपनी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अनीश ने की दूसरी फिल्म की घोषणा
कानपुर के लेखक, निर्देशक अनीश शेरोन खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले दूसरी फिल्म इश्कबाजियां की शूटिंग अपने शहर कानपुर में ही नवंबर में शुरू करेंगे। अनीश कहते हैं कानपुर से उनका काफी लगाव है इसिलिए उन्होंने अपनी आने वाली अगली फिल्म इश्कबाजियां की शूटिगं कानपुर में करने का निर्णय लिया ।
बाज़ियों के लिए मशहूर कानपुर शहर जैसे पतगंबाज़ी, कबूतरबाज़ी और भी कई बाजियों को कनपुरिया अंदाज़ में दिखाया जाएगा जो लोगों को हंसने और गुदगुदाने पर मजबूर कर देगा। फिल्म इश्कबाज़ियां की शूटिगं मोतीझील, जाजमऊ, गंगाबैराज, परेड और फूलबाग में होगी। इस्कबाजियां फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में जय भानुशाली ,बिदिता बाग जो कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी फिल्म में काम कर चुकी हैं। इश्कबाजियां में इन दोनो का किरदार बड़ा ही मज़ेदार होने वाला है। इन दोनों लीड एक्टर-एक्ट्रेस के अलावा पुनीत इस्सर, अखिलेन्द्र मिश्रा भी फिल्म मे रहेगें। अनीश की टीम फिल्म में बाकी कलाकारों के लिए चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी। इसके लिए कानपुर के प्रतिभाशाली युवाओं को ऑडिशन के जरिए चुना जाएगा।