बॉलीवुड और पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा मंगलवार को कानपुर शहर में होंगे। कॉलेज में शाम 6 बजे से आयोजित होने इदा-2018 कार्यक्रम के समापन समारोह में वह अपनी पर्फामेंस देंगे। संस्थान के चेयरमैन राज कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन फैशन शो के माध्यम से करेंगे।
गुरु रंधावा पहली बार कानपुर शहर आकर अपनी लाइव पर्फामेंस देंगे। रंधावा का जन्म 30 सितंबर 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। रंधावा का ‘लग दी लाहौर’, लग दी पटोला (फिल्म ब्लैकमेल-2018), ‘रात कमाल है’ गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं। रंधावा की गायकी की शैली देसी हिप हॉप रही है। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। एक्सिस कॉलेज के डायरेक्टर जनरल जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं।
संस्थान के छात्र-छात्राएं में इस कार्यक्रम को लेकर जोश और उत्साह है। संस्थान की डायरेक्टर रूबी चावला ने बताया कि युवाओं के रुझान को देखते हुए संस्थान ने मशहूर सिंगर गुरु रंधावा को लाइव कार्यक्रम के लिए बुलाया है। स्टूडेंट एक्टिविटी सेल के डायरेक्टर शुमायु गुप्ता ने कहा कि हमारा एक्टिविटी सेल भविष्य में भी युवाओं के लिए इसी तरह के उच्च स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन कराता रहेगा। एंट्री पास के लिए
9307858541 और
9807612208 पर संपर्क किया जा सकता है।