फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बालों की तस्वीरों में भी मुस्कराते नजर आई ये Actress, अब सिखा रही ‘हिम्मत से लड़ने का हौसला’

Wed, 27 Sep 2017 10:33 AM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
एक्ट्रेस लीजा रे
एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसने कई सालों तक जानलेवा कैंसर से लड़ते हुए आखिर जीत हासिल कर ली। आज वही एक्ट्रेस लोगों को मौत से लड़ने के तरीके अपनी पोएट्री और शॉर्ट स्टोरीज के जरिए बता रही है। हम बात कर रहे हैं फेमस एक्ट्रेस/मॉडल लीजा रे की। 
 
विज्ञापन

2 of 7
एक्ट्रेस लीजा रे
एक्ट्रेस लीजा रे बोन मैरो कैंसर से पीड़ित रही हैं। इलाज के दौरान कीमोथैरेपी के कई चरणों और असहनीय दर्द से गुजरने के बावजूद लीजा ने मौत से लड़ने का जज्बा कायम रखा। कीमोथैरेपी के कारण लीजा के लंबे बाल भी जाते रहे और मीडिया में छपी बिना बालों की तस्वीरों में भी लीजा मुस्कराते हुए नजर आईं।
 
विज्ञापन

3 of 7
एक्ट्रेस लीजा रे
कैंसर के इलाज के दौरान लीजा लगातार अपने ब्लॉग के जरिए अपने अनुभवों के बारे में लोगों को बताती रहीं और कैंसर से हिम्मत से लड़ने का हौंसला देती रहीं। कैंसर के आगे घुटने टेकने के बजाए लीजा ने हिम्मत से इसका सामना किया और अब वो एक योद्धा की तरह कैंसर से जीत कर इस बीमारी से बाहर निकल आई हैं। लीजा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और ये जानकारी खुद उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए दी। उन्होंने लिखा है, ''कैंसर ने मुझे मौत से लड़ने का हौंसला दिया।

4 of 7
एक्ट्रेस लीजा रे
मॉडल, अभिनेत्री, लेखक, कवियित्री ..इन सभी नाम से खुद को संबोधित करने वाली लीजा रे का कहना है कि एक जिंदगी मिली है। इसमें सब कुछ करने की कोशिश करनी चाहिए। सोमवार को लीजा एक निजी ब्रांड की घड़ियों का उद्घाटन करने कानपुर आई थीं। समारोह में उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार थे। स्टेज पर आते ही सभी ने उनका तालियों के साथ स्वागत किया।
 
विज्ञापन

5 of 7
एक्ट्रेस लीजा रे
कैंसर से लड़ना आसान नहीं था
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराने वाली लीजा ने कहा कि यह सफर मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन इससे लड़कर मैं खुद को कैंसर ग्रेजुएट कहती हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान मैंने जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखा और खुद को पहले से बेहतर इंसान बनाया। वहीं कानपुर के लोगों को संदेश देते हुए लीजा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हर किसी को जागरूक रहना चाहिए।
 
विज्ञापन

6 of 7
एक्ट्रेस लीजा रे
कानपुर का खाना जबरदस्त
खुद को अपनी पसंदीदा और आमिर खान को बेहतरीन अभिनेता मानने वाली लीजा ने कहा कि उन्होंने कानपुर के खाने के बारे में इतना सुना है कि सब कुछ खाने का मन है। समय कम है इसलिए दोबारा कानपुर आकर यहां के खाने का स्वाद जरूर चखेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक्ट्रेस लीजा रे
कसूर और वॉटर फिल्म में कर चुकी हैं काम
कनाडियन अभिनेत्री और चर्चित मॉडल लीजा रे की पहचान विश्व के सबसे खूबसूरत लोगों में होती है। वर्ष 2009 में लीजा रे को कैंसर हुआ था। एक साल के इलाज के बाद वर्ष 2010 में उन्हें कैंसर से मुक्ति मिली थी। बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में उनकी फिल्म कसूर और वॉटर को लोगों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें