पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी और सांसद डिंपल यादव को राजनीति से दूर करने का बड़ा फैसला लिया है। अखिलेश ने ये फैसला यूं ही नहीं लिया। आइयें जानें क्या है डिंपल को राजनीति से हटाने का कारण...
विज्ञापन
2 of 6
डिंपल और अखिलेश यादव
अखिलेश ने डिंपल के चुनाव राजनीति को दूर करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। समाजवादी पार्टी के ऊपर हमेशा से परिवारवाद के आरोप लगते रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि अखिलेश ने इसी वजह से ये फैसला लिया है। शनिवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ के रायपुर में यादव महासभा के कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
अखिलेश और डिंपल यादव
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी पर परिवार के आरोपों से परेशान होकर कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी या और दूसरी पार्टियां भी अपने परिजनों को टिकट ने दें तो डिंपल आज के बाद कोई भी चुनाव नही लड़ेंगी।
4 of 6
डिंपल यादव
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा में भी परिवारवाद की जड़े गहराई तक फैली हैं। भाजपा को भी अपने भीतर देखना चाहिए, उसके बाद ही हमारे बारे में बात करें। अगर फिर भी हम परिवादवाद को बढ़ावा दे रहें हैं तो मेरी पत्नी आज के बाद चुनाव नहीं लड़ेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
डिंपल और अखिलेश यादव
पार्टी में परिवारवाद की कोई जगह नही...
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब कभी परिवारवाद को देखा जाएं तो भाजपा और दूसरे दलों में फैले परिवारवाद को भी देखा जाना चाहिए। रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा समाजवादी पार्टी में परिवारवाद की कोई जगह नही।
अखिलेश यादव ने मोदी और योगी सरकार की तीखी आलोचना कि उन्होंने कहा सरकार सिर्फ गाय-भैसों की राजनीति कर रही है और केंद्र सरकार केवल गुजरात पर ही ध्यान दे रही है। राहुल गांधी के बारे में पूछे सवाल पर अखिलेश ने कहा की वे उनके अच्छे दोस्त हैं, कांग्रेस को हमारा समर्थन जारी रहेगा।