बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके धर्मेंद्र आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 1935 में पंजाब के फगवाड़ा में एक सिख जाट परिवार में हुआ था। सन 1958 में धर्मेंद्र पहली बार मुंबई आए थे। वे मुंबई फिल्मफेयर टेलेंट हंट में भाग लेने गए थे लेकिन यहीं पर उनकी मुलाकात फिल्म निर्माता अर्जुन हिंगोरानी से हो गई। बस यहीं से धर्मेंद्र का फिल्मी सफर शुरु हो गया। 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा, हम भी तेरे' में उन्होंने पहल बार अभिनय किया। लोगों ने धर्मेंद्र की अदाकारी को खूब पसंद किया। धर्मेंद्र ने दो बार शादी की और अपनी दोनों पत्नियों को बनाए रखा है।हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेन्द्र ने इस्लाम धर्म अपना लिया। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से 19 वर्ष की उम्र में 1954 में हुई। उनकी दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ हुई। असल में धर्मेन्द्र का गांव जिला लुधियाना के अंतर्गत साहनेवाल है।
अगली स्लाइड में जानें उस दिन की बात जब 'धरम पाजी' की ड्रीम गर्ल जब हो गईं थीं 'गुस्से में नमकीन'...
विज्ञापन
2 of 4
धर्मेंद्र जन्मदिन विशेष
यूपी के कानपुर में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने आईं अभिनेत्री और सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी नाराज होकर बोलीं कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। जानें क्या हुआ ऐसा जो हेमा मालिनी को आया इतना गुस्सा...
07 अक्टूबर 2017 को हेमा कानपुर भौंती स्थित पीएसआईटी कॉलेज में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से आयोजित दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने आई थीं। तमाम लोग हेमा मालिनी के नृत्य को देखने के लिए पहुंचे थे। पूरा ऑडीटोरियम खचाखच भरा था और हेमा पूरे भाव में सती का रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत कर रहीं थीं । इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम छोड़ बाहर जाने लगे तो दर्जनों लोग बीच में उठकर निकलने लगे। इससे मंच पर नृत्य कर रहीं हेमा मालिनी और अन्य कलाकारों की एकाग्रता भंग हो गई। हेमा और कलाकारों ने नृत्य तो पूरा किया लेकिन कार्यक्रम के बाद मंच से अपनी नाराजगी को जाहिर करना नहीं भूलीं। बोलीं, हम लोग कलाकार हैं। इतनी मेहनत करके मंचन करते हैं लेकिन जब आप लोग बीच में खड़े होकर हॉल में चलने लगते हैं, मंच के सामने आकर सेल्फी लेने लगते हैं तो कलाकार परेशान हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 4
हेमा मालिनी
दुर्गा आपसे अपसेट हैं
नृत्य नाटिका समाप्त होने के बाद हेमा मालिनी ने शहरियों से पूछा कि आपमें से कितने लोग दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं, किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर उन्होंने पूछा कि इसका मतलब भी जानते हैं आप लोग? फिर भी किसी ने जवाब नहीं दिया। इस पर हेमा मायूस हो गईं। बोलीं- दुर्गा आपसे अपसेट हैं। कम से कम आप लोगों से ये उम्मीद नहीं की जा सकती।
हेमा मालिनी ने कार्यक्रम के दौरान बताया था कि वह पिछले बीस साल से दुर्गा नृत्य नाटिका कर रहीं हैं। अब उम्र काफी अधिक हो चुकी है लेकिन फिर भी करती हैं क्योंकि मां दुर्गा ही शक्ति प्रदान करती हैं।
हॉल में मौजूद लोगों को तीखी बातें बोलने के बाद हेमा ने उनका मूड भी बदलने की कोशिश की। बोलीं, मैं कानपुर बहुत बार आ चुकी हूं। पिछली बार तीन साल पहले आई थी। तब से लेकर आज काफी बदल गया है कानपुर। काफी विकास हुआ है। लखनऊ से उतरकर यहां आने में मुझे डर लग रहा था लेकिन बड़े आराम से आ गई। अगर मौका मिला तो फिर आउंगी।