फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boiler Blast: पूर्व चेयरमैन के इत्र कारखाने में फटा बॉयलर, एक की मौत, बेटा समेत चार कर्मचारी झुलसे

Wed, 25 Jan 2023 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। एक इत्र कारखाने में अचानक बॉयलर फट गया। जिसकी चपेट में आने से इत्र कारखाने के मालिक के बेटे समेत कई कर्मचारी झुलस गए। इनमें से एक कर्मचारी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में पूर्व चेयरमैन हाजी रईस के इत्र कारखाने में मंगलावर रात को अचानक बॉयलर फट गया। इससे पूर्व चेयरमैन का बेटा समेत पांच कर्मचारी झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय एक कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। सुबह कारखाना पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। 
विज्ञापन


शहर के हाजीगंज मोहल्ला निवासी पूर्व चेयरमैन हाजी रईस का नगरकोट इलाके में फार्म हाउस और इत्र कारखाना है। मंगलवार रात करीब 12 बजे उनका बेटा कर्मचारियों के साथ बॉयलर पर इत्र तैयार कर रहा था। इस दौरान अधिक तापमान होने से अचानक बॉयलर फट गया। 

इसकी चपेट में आकर पूर्व चेयरमैन का छोटा बेटा, हाजीगंज निवासी कर्मचारी इस्माइल समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी झुलसे लोगों को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रास्ते में कर्मचारी इस्माइल ने दम तोड़ दिया। सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि कारखाने में बॉयलर फटने की सूचना मिली है। मौके पर टीम को भेजकर जांच कराई जा रह है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के करीबी हैं पूर्व चेयरमैन
पूर्व चेयर मैन हाजी रईस सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं। हाल में उनके कारखाने में स्टेट जीएसटी टीम ने छापा भी मारा था। बॉयलर फटने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी। मौके पर अग्निशमन टीम को भी भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें