फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालीगलौज के विरोध में युवती पर खौलता तेल डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। में गोविंदनगर थाना क्षेत्र में गालीगलौज का विरोध करने पर दबंग ने युवती पर खौलता तेल डाल दिया। घटना में युवती का बायां कंधा और हाथ झुलस गया है। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में गरीबों तक खाना पहुंचाने के लिए सीटीआई की संजय नगर बस्ती में समाजसेवी पारुल की ओर से रसोई चलाई जा रही है। सोमवार शाम को यहां खाना बन रहा था। आरोप है कि इस बीच शिवा नाम का क्षेत्र का दबंग पहुंचा और गालीगलौज करने लगा।
शोरशराबा सुनकर खाना बना रहे हलवाई की पत्नी और बेटी (18) बीचबचाव करने पहुंची। इसी बीच दबंग पूड़ियां सड़क पर फेंकने लगा। हलवाई की बेटी ने खाना बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर कढ़ाई का खौलता हुआ तेल डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें