फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस से लाश गायब

Wed, 29 Mar 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मंगलवार को कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में उस समय हड़कंप मच गया जब पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर हाथ पर हाथ रखकर बैठ गए। वहां से एक बॉडी अचानक कहीं गायब हो गई। बहुत ढूंढा गया लेकिन कहीं नहीं मिली। 
विज्ञापन


कानपुर नौबस्ता के चंदीपुरवा में रहने वाले राजकुमार उर्फ बड़के (27) ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। रात को ही उसका पंचनामा भरा गया। बाडी सील करने के बाद पुलिस वालों ने पंचनामा तो पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। लेकिन बॉडी को हैलट कर्मचारियों की मिलीभगत से मोच्युर्री में जमा करा दिया।  हैलट मोर्च्युरी में केवल हैलट से आने वाली बॉडियां जमा होती हैं। उसके लिए हैलट में पूरी फाइल बनती है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टर पोस्टमार्टम करने चले तो बॉडी ही नहीं मिली। इसके बाद परिजनों से पूछा गया तो उन्हें भी नहीं पता था। इससे हड़कंप मच गया।

आनन-फानन पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस वाले जब हैलट मोच्युर्री हाउस में बॉडी लेने पहुंचे तो रजिस्टर में इंट्री न होने की वजह से उन्हें चाभी नहीं दी गई। बाद में शाम को पुलिस ने दोबारा पंचनामा भरकर राजकुमार की मृत्यु हैलट में होना दर्शाया। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम हो सका। इस पूरे मामले से अंजान राजकुमार के पिता उजियारीलाल बार-बार गिड़गिड़ाकर जल्दी पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें