फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर मिला महिला व बच्ची का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jan 2020 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर मिला महिला व बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार सुबह दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर ग्राम केंझरी के पास महिला एवं एक बच्ची का शव मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस महिला व बच्चे की शिनाख्त में जुटी है। अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। दरोगा रामखिलाड़ी यादव ने आशंका जताई है कि दोनों किसी अज्ञात ट्रेन से गिरे हैं। पहनावे से महिला किसी अच्छे परिवार की मानी जा रही है।

महिला के पास से एक मोबाइल मिला है, लेकिन वह क्षतिग्रस्त हो गया है। उसके डाटा को रीस्टोर कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल पर सीओ सुरेंद्र नाथ एवं दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें