पेड़ से लटका मिला शव और जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती की गला काटकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बुधवार सुबह आरोपी के पिता का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना मुंगीसापुर क्षेत्र के बलहरामऊ गांव की है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवार के लोगों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव देखते हुए भारी फोर्स तैनात है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। बताते चलें कि दो दिन पहले युवक ने युवती की गला काटकर हत्या कर दी थी।