फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का बना खाना खिलाएगा फूडियो एप, आईआईटी कानपुर ने स्टार्टअप शुरू किया, ये भी है खासियत

Wed, 13 Jan 2021 02:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर पर रहकर खाना बनाने के बिजनेस में आने वाली महिलाओं और पढ़ाई या नौकरी की वजह से दूर रहकर घर के खाने को मिस करने वाले लोगों के लिए आईआईटी ने स्टार्टअप शुरू किया है। उन्होंने फूडियो एप बनाया है, जिसकी मदद से अकेले रहने वाले लोग घर का खाना मंगा सकेंगे।
विज्ञापन


आईआईटी के बीटेक छात्र आकाश ज्योति दास व पृथ्वी सांई ने स्टार्टअप की शुरुआत 10 जनवरी से की है। यह एप अन्य ऑनलाइन फूड सर्विस की तरह ही काम करती है लेकिन इसमें केवल घर के खाने को ही प्रमोट किया जाता है।

आकाश ने बताया कि इस स्टार्टअप की मदद से घर बैठी महिलाएं या लोग अपनी रसोई में खाना बनाकर कमाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति पांच किलोमीटर की रेंज के भीतर खाना मंगा सकता है। एप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


जो शेफ इसमें शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एप डाउनलोड करने के बाद दिए गए विकल्पों को भरना होगा। इसके बाद फूडियो एप के अधिकारी उनसे संपर्क कर लेंगे। आकाश के स्टार्टअप फूडियो दक्षिण एशिया के टॉप 500 स्टार्टअप में से एक है।

साथ ही, इस स्टार्टअप को आईआईटी कानपुर के उद्यमिता प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। आकाश ने बताया कि पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उन्होंने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर ढेरों रेसिपी भी शेयर की जाएंगी, ताकि शेफ को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें