फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला रायबरेली के युवक का शव

Thu, 23 Jul 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह ट्रैक किनारे रायबरेली निवासी युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने युवक के पैंट की जेब से मिली मोबाइल नंबर की पर्ची के जरिये शव की शिनाख्त करवाई है।
विज्ञापन

तिलौंची रेलवे स्टेशन के पास कानपुर की ओर बुधवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह को जांच के दौरान पैंट की जेब से एक मोबाइल नंबर की पर्ची मिली। पुलिस ने पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर शव की शिनाख्त रायबरेली जनपद के लच्छे पुरवा लालगंज निवासी अर्जुन (27) पुत्र गणेश के रूप में की।
मौके पर आए अर्जुन के चाचा रामकुमार ने बताया कि उनका भतीजा अहमदाबाद में एक निजी फैक्टरी में नौकरी करता था। वह एक सप्ताह पहले घर आया था। घर से वह मंगलवार को नौकरी पर जाने के लिए निकला था। कानपुर स्टेशन पर पहुंचने पर उसकी परिजन से बात हुई थी। अर्जुन की मौत की जानकारी पर पत्नी विनीता रोने लगीं। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें