हमीरपुर जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड के रास्ते में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। घटना से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड को जाने वाले रास्ते के बीच में तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय बना हुआ है।
इसी प्रतीक्षालय में शुक्रवार की सुबह 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। जिसके बाद अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने डॉक्टरों को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।