Hamirpur News: पिता ने बताया कि कुएं में 40 से 50 फीट पानी भरा है। गोलू के गिरते वक्त वहां खेल रहे बच्चों ने यह घटना देखी और शोर मचाया। इसके बाद निकाल कर मुस्करा सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने गोलू को मृत घोषित कर दिया।
हमीरपुर जिले में कक्षा दसवीं के छात्र का नहाते वक्त पैर फिसलने से कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। कस्बा थाना क्षेत्र के गांव ऐंझी निवासी अखिलेश राजपूत ने बताया कि उनका पुत्र जसवंत उर्फ गोलू (17) दसवीं का छात्र था। इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दे रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर स्थित कुएं में नहा रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा।
उन्होंने बताया कि कुएं में 40 से 50 फीट पानी भरा है। गोलू के गिरते वक्त वहां खेल रहे बच्चों ने यह घटना देखी और शोर मचाया। इसके बाद निकाल कर मुस्करा सीएचसी लाए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनुलिका वर्मा ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।